मर्दानगी बढ़ाने के लिए गुरमीत राम रहीम करता था इन दवाओं का इस्तेमाल जान कर दंग रह जायेंगे

मर्दानगी बढ़ाने के लिए गुरमीत राम रहीम करता था इन दवाओं का इस्तेमाल जान कर दंग रह जायेंगे

August 31, 2017 0 By admin

दो साध्वियों के यौन शोषण के दोषी करार दिए जाने से एक दिन पहले तक स्वघोषित आध्यात्मिक गुरु गुरमीत राम रहीम अपना एक माह लंबा जन्मदिन मना रहा था, गुरमीत राम रहीम सिंह ने 15 अगस्त 2017 को पचास साल पूरे किए थे, उसके जन्मदिन में राजनीतिक जगत के कई दिग्गज पुहंचे। राम रहीम को दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म का दोषी ठहराए जाने के बाद हुई हिंसक वारदातों में 38 लोगों की मौत हो गई। स्वघोषित बाबा और विवादित धर्मगुरु का आधुनिक भारत में तेजी से रुतबा बढ़ रहा था। फिल्म कलाकार, गायक और धार्मिक नेता के रूप में उत्तर भारत के गरीब तबके में उसके भारी संख्या में समर्थक हैं।

हरियाणा का सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा देश की राजधानी दिल्ली से 240 किमी. दूर है, जो कि सात सौ एकड़ के दायरे में फैला है, जहां फ्री में इलाज और शिक्षा दी जाती है। बाबा की फिल्म एमएसजी रिलीज हुई, जिसमें भगवान का संदेश बताते हुए उसने आर्गेनिक खाना खाने और नशे दूर रहने की नसीहत दी है। रामरहीम को सीबीआई की अदालत की ओर से 20 वर्ष की सजा दी गई।

राम रहीम को सजा सुनाए जाने से पहले सामान्य व्यक्ति से लेकर बड़-बड़े मशहूर लोग जिनमेंं खेल,राजनीति और व्यापार जगत की जानी-मानीं शख्सियतें शामिल हैं, उसके डेरे पर हाज़िरी लगाने आते थे। एक अनुमान के मुताबिक बाबा के करीब 2.5 मिलियन अनुयायी हैं। बाबाओं का भारत में लंबा इतिहास रहा है। यह लोग खुद को भगवान के दूत बताते हैं। ज्यादातर गुरु अपने समर्थकों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं और समाज के गरीब लोगों को साथ रखकर उनमें आशा का संचार करते हैं। हालांकि गुरुओं की नई पीढ़ी कम तपस्वी और अधिक शक्तिशाली होती है और इनके पास समर्थकों का बड़ा हुजूम होता है। राम रहीम के समर्थक उसके लिए जान देने के लिए तैयार रहते हैं, हालांकि आलोचक कहते हैं कि समर्थकों का ब्रेन वॉश किया गया है।

[ads1]

Pages: 1 2