तैमूर की आसमान छूती लोकप्रियता, इतने करोड़ रूपये में हुआ सॉफ्ट टॉय कंपनी के साथ डील

तैमूर की आसमान छूती लोकप्रियता, इतने करोड़ रूपये में हुआ सॉफ्ट टॉय कंपनी के साथ डील

December 12, 2021 0 By admin

करीना कपूर और सैफ अली खान से ज्यादा तो उनके नवाबजादे यानी तैमूर अली खान चर्चा में रहते हैं । सड़क पर निकलते ही मीडिया के सारे कैमरे उनकी तरफ घूम जाते हैं । तैमूर शायद पहले ऐसे स्टारकिड हैं जिनकी पॉपुलैरिटी आसमान छूती है । उनकी तस्वीरें पल भर में वायरल हो जाती हैं । सोशल मीडिया पर तहलका मचने के बाद अब तैमूर सॉफ्ट टॉय मार्किट में भी तहलका मचाने आ गए हैं।

तैमूर की तस्वीरों के तो लोग पहले से ही सोशल मिडिया पर दीवाने हैं। कॉफी विद करण में सैफ अली खान ने कहा था कि तैमूर की एक एक तस्वीरें 1500 तक में बिकती है। अब तैमूर की लोकप्रियता को भुनाने के लिए एक सॉफ्ट टॉय कंपनी ने मार्केट में तैमूर गुड्डा उतार दिया।


[ads1]

प्रड्यूसर अश्विनी यार्डी ने तैमूर सॉफ्ट टॉय की एक तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने बताया कि ये सॉफ्ट टॉय केरल के एक स्टोर में है। इस ट्वीट के सामने आते ही ये तस्वीर सोशल मिडिया पर वायरल हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक़ इस सॉफ्ट टॉय कंपनी के साथ 3 सालों के लिए 40 करोड़ रूपये की डील साइन की गई है। पैदा होने के बाद से ही तैमूर काफी लोकप्रिय है। इंटाग्राम पर उनके फैन अकाउंट्स taimuralikhanx के लाखों फॉलोवर्स हैं।

Source