Skip to content

करीना से कैटरीना तक, इन 10 एक्ट्रेसेस के साथ पब्लिकली हो चुकी छेड़छाड़

करीना कपूर खान


2013 में एक इवेंट के दौरान करीना कपूर खान को छेड़छाड़ का सामना करना पड़ा था। दरअसल, इवेंट खत्म होने के बाद करीना कपूर खान बाहर आ रही थीं। तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान करीना काफी घबरा गईं। बाद में बाउंसर्स ने उन्हें वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया था |

तापसी पन्नू 

2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘पिंक’ के एक प्रमोशनल इवेंट में इसकी लीड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने खुलासा किया था कि दिल्ली में उन्हें अक्सर छेड़छाड़ का शिकार होना पड़ता था। तापसी के मुताबिक कॉलेज के दिनों में कई बार बस में लोग उन्हें गलत तरीके से छूते और छेड़छाड़ करते थे। कई बार वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाते थीं, तो अक्सर लोग यहां-वहां हाथ लगाते रहते थे।

कैटरीना कैफ 

बात 2005 की है। कैटरीना कैफ साउथ कोलकाता की एक दुर्गा पूजा कमिटी के फंक्शन में शामिल होने गई थीं। इवेंट पूरा होने के बाद भीड़ के कुछ लोग उनकी पर्सनल सिक्युरिटी को हटाते हुए करीब पहुंच गए और उनके साथ छेड़खानी करने लगे।

सोनाक्षी सिन्हा 

2010 में एक इवेंट के दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों के ग्रुप ने सोनाक्षी पर न सिर्फ भद्दे कमेंट पास किए, बल्कि उन्हें जबरदस्ती छूने की कोशिश भी की। यह वाकया साउथ मुंबई में मंत्रालय के नजदीक स्थित गांधी मैदान में हुआ था। हालांकि, बाद में बाउंसर्स सोनाक्षी को वहां से ले गए। इस वाकये के बाद सोनाक्षी रोने लगी थीं।

सोनम कपूर 

फिल्म ‘रांझणा’ के प्रमोशन के दोरान सोनम जब एक थिएटर में पहुंचीं तो उन्हें कुछ क्रैजी फैन्स की छेड़खानी का शिकार होना पड़ा था । हालांकि, बाद में उनके को-स्टार धनुष ने मदद की और उन्हें वहां से बाहर निकाल लिया गया था |

गौहर खान

दिसंबर 2014 में टीवी होस्ट और एक्ट्रेस गौहर खान के साथ छेड़खानी और थप्पड़ की घटना सामने आई। दरअसल, गौहर टीवी रियलटी शो ‘इंडियाज रॉकस्टार’ के ग्रैंड फिनाले की शूटिंग कर रही थीं। तभी मोहम्मद अकील नाम का एक शख्स ऑडियंस के बीच से उठकर स्टेज पर आया। उसने पहले गौहर के साथ छेड़खानी की और जब गौहर ने विरोध किया तो उसने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

[ads1]

अमीषा पटेल

घटना अप्रैल 2014 की है। अमीषा एक ज्वैलरी शोरूम की लॉन्चिंग के सिलसिले में गोरखपुर (उप्र) गई थीं। उन्हें देखने के लिए शोरूम के बाहर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। जब वे भीड़ से होते हुए शोरूम के अंदर जाने लगीं तो एक युवक ने उन्हें जबरदस्ती छुआ। इसके बाद गुस्से में आईं अमीषा ने उसे एक थप्पड़ रसीद किया था।

सुष्मिता सेन 

सुष्मिता सेन के साथ उस समय छेड़खानी का मामला सामने आया था, जब वे पुणे में एक ज्वैलरी स्टोर के इनॉग्रेशन के लिए गई थीं। जब वे वापस लौटीं और अपनी कार में बैठने की कोशिश कर रही थीं, तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उनसे छेड़खानी की।

बिपाशा बसु 

बिपाशा बसु फिल्म ‘राज 3’ के प्रमोशन के लिए अहमदाबाद गई थीं। इस दौरान एक शख्स ने उनकी स्कर्ट खींचने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं, वे एक बार मुंबई में दुर्गा पूजा के दौरान भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। इसके अलावा न्यूजर्सी में भी उन्हें छेड़खानी का शिकार होना पड़ा था।

नगमा 

अप्रैल 2014 में एक्ट्रेस नगमा के साथ कांग्रेस नेता गजराज सिंह ने बदसलूकी कर दी थी। हापुड़ में रोड शो के दौरान गजराज सिंह ने नगमा की ओर हाथ बढ़ाया और उनके सिर को पकड़कर अपनी ओर खींचने की कोशिश की। उन्होंने नाराजगी के साथ गजराज का हाथ झटक दिया था। इस घटना के बाद नगमा बिना शो किए ही वापस लौट गईं थीं। इसी तरह चुनाव प्रचार के दौरान भी एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी। तब नाराज नगमा ने उसे थप्पड़ जड़ दिया था।

Source

This Post Has 0 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top