Amrish Puri all movie list | Amrish Puri hit and flop movie list | Amrish…

इन क्रिकेटर्स का प्यार रहा अधुरा, किसी की मौत तो किसी ने दिया धोखा
विराट कोहली ने हाल ही में फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की है. विराट जहाँ भारत में क्रिकेट के चैंपियन है तो वही अनुष्का का भी फिल्मो में जलवा है. लेकिन विराट से पहले भी ऐसे कई क्रिकेटर रहे है जो किसी न किसी फिल्म अभिनेत्री को दिल दे बैठे. लेकिन बहोतो को प्यार परवान न चढ़ सका और किसी न किसी वजह से ये अधुरा रह गया. आज हम आपको ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे है.
महेंद्र सिंह धोनी
माही और प्रियंका की लव स्टोरी सबसे ज्यादा ट्रैजिक है। करियर की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी ने प्रियंका नाम की एक लड़की को अपना दिल दे दिया था। इस बात का खुलासा उनकी बायोपिक ‘माही- द अनटोल्ड स्टोरी’ में हुआ। बताया जाता है कि एक कार एक्सीडेंट में प्रियंका की मौत हो गई. प्रियंका की मौत के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी खत्म हो गई। हालांकि प्रियंका बाॅलीवुड से नहीं जुड़ीं थी। वह घरेलू घर की लड़की थी। बाद में उनकी ज़िंदगी में साक्षी आईं और साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली।
मोसिन खान
बॉलीवुड की जरूरत गर्ल रीना रॉय और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोसिन खान के बीच रोमांस खूब जोर चला। रीना के प्यार में तो मोसिन ने क्रिकेट और पाकिस्तान दोनों को छोड़ दिया था। बाद में मोसिन और रीना राय ने शादी कर ली। मोसिन खान ने इसके बाद साथी फतेह और बंटवारा जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन सफल नहीं हुए और वापस पाकिस्तान चले गए। शादी के बाद रीना कुछ दिन पाकिस्तान में रही बाद में दोनों ने अपनी राह अलग कर ली।
[ads1]
This Post Has 0 Comments