Bhool Chuk Maaf Box Office Day 8: Rajkummar Rao & Wamiqa Gabbi’s Sci-Fi Rom-Com Nears…

इस खूबसूरत अभिनेत्री का हुआ था दर्दनाक अंत, बेटे को जन्म देकर चल बसी
स्मिता पाटिल का नाम बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस में गिना जाता है. ये अपनी अदाकारी और खूबसूरती से करोडो दिलो पर राज किया करती थी. स्मिता बॉलीवुड में हमेशा से ही अपनी बड़ी-बड़ी आँखों और सावंले रंग जैसे सौंदर्य की वजह से लोगो को खूब भाति रही थी. इनका जन्म पुणे में हुआ था। स्मिता के पिता शिवाजीराव पाटिल महाराष्ट्र सरकार मे मंत्री थे और उनकी माता एक सामाजिक कार्यकर्ता थीं। स्मिता ने अपनी शिक्षा मराठी माध्यम स्कूल से प्राप्त की थी।स्मिता ने कैमरे के सामने सबसे पहले न्यूज़ एंकर के तौर पर काम किया था।
स्मिता अपने विद्रोही स्वभाव की वजह से हमेशा से ही सुर्खियों में छायी हुई थी। वह महिलाओ को जागरूक और उनके समाजिक परिवर्तन में बदलाव लाने के लिए मुंबई के महिला केंद्र की सदस्य बनी थी। स्मिता ने अपने एक इंटरव्यू में मीडिया से बात करते दौरान बताया था की उन्हें बचपन से ही स्टेज पर काम करने का शौंक था, वह हमेशा से ही अन्याय के विरोध आवाज उठाने को अपना सबसे पहला और मह्त्वपूर्ण कर्तव्य समझती थी। जिसकी वजह उन्होंने मुंबई के एक महिला केंद्र में सदस्य बनने का फैसला किया। महिलाओ के साथ होने वाले अत्याचारों और उन्हें सामाजिक परिवर्तन का सामना किस प्रकार करना चाहिए इसके प्रति ज्यादा रूचि रखती थी।
[ads1]
1 2
This Post Has 0 Comments